उज्जवला दिवस पर आयोजित की जाएंगी एलपीजी पंचायतें
रोहतक | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि उज्जवला दिवस पर एलपीजी पंचायत के दौरान पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत निशुल्क कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को देशभर में 15 हजार एलपीजी पंचायत आयोजित करने का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक पंचायत में कम से कम 100 नए एलपीजी लाभार्थियों को नामांकित करने के लक्ष्य के साथ-साथ 500 महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएंगी। सुरक्षा निर्देश और बीमा कार्ड भी वितरित किए जाएंगे।