पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • कूड़ा बीन दो दोस्तों ने कमाए थे 19 हजार, चाकू दिखा लूट ले गए

कूड़ा बीन दो दोस्तों ने कमाए थे 19 हजार, चाकू दिखा लूट ले गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | ड्रेन नंबर आठ पर गंदे नाले के पास दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो युवकों से 19 हजार रुपए छीन लिए। दोनों युवकों ने ये पैसे 5 महीने तक शहर की सड़कों पर कूड़ा बीनकर इकट्ठे किए थे। पीड़ित दोनों युवक मूल रूप से असम के रहने वाले मफदूल और सनबर हैं। पुलिस ने मफदूल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असम के नगाई जिला के मफदूल इस्लाम ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से ड्रेन नंबर आठ के पास झुग्गी झोपड़ियों में अपने दोस्त सनबर हुसैन के साथ रहता है। दोनों ने 5 महीने में सड़कों से कूड़ा बीनकर 19 हजार रुपए इकट्ठे किए थे। वो शनिवार को असम जाने के लिए ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन जा रहे थे। जब वे गंदे नाले के पास पहुंचे तो एक बाइक सवार तीन युवक आए। तीनों बदमाशों ने उन्हें चाकू दिखा 19 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छीन लिए।

खबरें और भी हैं...