नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करेगा सागर नैन
रोहतक | 17 से 21 अप्रैल को होने वाली मुंबई के बोरीवली में होने वाली नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में रोहतक के सागर नैन हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। हरियाणा टीम सोमवार को मुंबई के लिए रवाना होगी। खिलाड़ी सागर ने बताया कि अंडर 19 आयु वर्ग में होने वाली चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम का चयन हो चुका है। मेरा लक्ष्य टीम की तरफ से खेलते हुए चैंपियनशिप में हरियाणा टीम को गोल्ड मेडल दिलाते हुए विजेता बनाना है। अंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र सागर ने बताया कि पिता संदीप नैन इस्माइला गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल हैं और मां संगीता लाखनमाजरा के एक निजी सीनियर सेकंडरी स्कूल में वाइस प्रिंसिपल हैं। खिलाड़ी सागर ने बताया कि चैंपियनशिप की तैयारी के लिए ग्राउंड पर सुबह और छह घंटे की प्रैक्टिस की है।
रोहतक. फुटबाल खिलाड़ी सागर अपने माता-पिता के साथ।