पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • 40 दुकान मालिकों ने किराए का ब्योरा मांग फूंका पुतला

40 दुकान मालिकों ने किराए का ब्योरा मांग फूंका पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. स्काई टेक शाॅप ओनर वेलफेयर सोसाइटी प्रबंधन का पुतला फूंकते हुए।

रोहतक | स्काई टेक शाॅप ओनर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से दूसरे दिन शनिवार को भी सेक्टर 3 स्थित माल के समक्ष 40 दुकान मालिकों का धरना जारी रहा। सामाजिक संस्थाओं के समर्थन के बीच दुकानदारों ने मॉल प्रबंधन का पुतला फूंका और नारेबाजी की। साथ ही न्याय नहीं मिलने पर प्रदर्शन बेमियादी करने की चेतावनी भी दी। धरना 16 अप्रैल को चलाया जाएगा। दुकान मालिकों ने कहा कि 9 साल से पूरा पेमेंट चुकाने के बाद भी प्रबंधन ने दुकानों की रजिस्ट्री आज तक नहीं करवाई है। इस अवसर पर सेक्टर एक की आरडब्लूए के प्रधान कदम सिंह अहलावत व अन्य सेक्टर वासियों ने अपना समर्थन देते हुए धरने में भागीदारी की। सोमवार को शहर की अन्य सामाजिक संस्थाएं भी प्रदर्शन में शामिल होंगी। धरने को जय सिंह, सोसाइटी की प्रधान राजबाला, मीनाक्षी राठी, राजरानी, नीलम सांगवान, सीमा काकोरिया, कन्वीनर नरेश खोखर, कुलदीप सिंह, राकेश, अमित धनखड़, राजवंती खोखर आदि ने संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...