स्वच्छता को लेकर किया जागरूक
रोहतक | पीजीआई के बायोटेक्नोलॉजी एंड मॉलीक्यूलर मेडिसन विभाग एंड मल्टी डिसीप्लीनरी रिसर्च यूनिट की ओर से आयोजित स्वच्छ पखवाड़े का रविवार को समापन किया गया। इस मौके पर स्वच्छता पर व्याख्यान, स्वच्छ बाल प्रभात कार्यक्रम एवं स्वच्छता के लिए श्रमदान का आयोजन किया गया। पूरे देश में संचालित की जाने वाली 80 स्वास्थ्य अनुसंधान इकाइयों की ओर से यह पखवाड़ा 1 से 15 अप्रैल तक मनाया गया। संस्थान में वरिष्ठ सेवानिवृत प्रोफेसर एवं पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. कमल रतन ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। बायोटेक्नॉजी एवं मॉलीक्यूलर मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष एवं एमआरयू के नोडल आॅफिसर डॉ. धाराखंडी ने उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। विभाग के सहायक आचार्या डॉ. दीपक कुमार ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, पीने का पानी की महत्ता, प्लास्टिक उत्पादों के पुर्नचक्रण, बायोमेडिकल वेस्ट डिस्पोजल के तरीकों व प्रयोगशालाओं व अस्पतालों में स्वच्छता स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभाग के अन्य सहभागिता के लिए डॉ. हिमांशु, लैब तकनीशियन सतपाल मलिक, प्रवीन कुमार, रमेश को भी सराहा।