नर्सिंग शैक्षणिक एमपीएचडब्ल्यू के द्वितीय वर्ष की परीक्षा को लिखा पत्र
रोहतक | नर्सिंग शैक्षणिक एमपीएचडब्लयू में दूसरे वर्ष की परीक्षा को लेकर छात्रों ने हेल्थ यूनिवर्सिटी प्रशासन को पत्र लिखा। छात्रों का कहना है कि उनकी नवंबर 2017 में प्रथम वर्ष की परीक्षा हुई थी। अब कोर्स की अवधि पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक फाइनल वर्ष की परीक्षा नहीं हुई। इसके अलावा दूसरे छात्रों की ट्रेनिंग भी नहीं हुई है। नर्सिंग छात्र की परीक्षाएं समय पर करवाई जाए। हरियाणा में टोप आए दस छात्रों को सम्मानित किया जाए।