सामाजिक कार्यों में लगे युवाओं को भेंट किया फरसा
रोहतक | भगवान परशुराम सेना की ओर से इंदिरा कॉलोनी के भगवान परशुराम धर्मशाला में यज्ञ का आयोजन भगवान परशुराम जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया। परशुराम सेना की ओर से सामाजिक कार्य कर रहे युवाओं को नगर सुधर मंडल के पूर्व चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा ने फरसा भेंट किया। भगवान परशुराम सेना के अध्यक्ष कविंदर पराशर ने युवाओं से एकजुट होकर भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष कविंदर पराशर, कोषाध्यक्षहनुराम मुद्गिल, सचिव श्याम सुंदर शर्मा, अधिवक्ता डॉ. दीपक भारद्वाज, बिजेंदर ब्रह्मचारी, अधिवक्ता ललित कौशिक, अधिवक्ता नरेंदर कौशिक, भुवनेश्वर भारद्वाज, धर्मेंद्र शास्त्री, अधिवक्ता राधे श्याम वशिठ, अधिवक्ता भूपेश शर्मा, अधिवक्ता राहुल शर्मा, अधिवक्ता अमृत भारद्वाज, अधिवक्ता नकुल शर्मा, अधिवक्ता राम अवतार आदि उपस्थित रहे।