पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • अब डोर बेल बजाकर सूखा और गीला कूड़ा घरों से ही अलग अलग उठाएगा नगर निगम

अब डोर बेल बजाकर सूखा और गीला कूड़ा घरों से ही अलग-अलग उठाएगा नगर निगम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गारबेज सेग्रीगेशन के लिए नगर निगम ने नई तरकीब का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। पांच लाख की आबादी वाले शहर से अब डोर बेल बजाकर घरों से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग उठाया जाएगा। व्यवस्था के लिए निगम ने 20 वार्डों में कूड़ा लिफ्टिंग के लिए 41 वाहन लगाए गए हैं। उन पर तैनात 82 कर्मी डोर टू डोर जाकर कूड़ा अलग करने के लिए जागरूक करेंगे। इसी क्रम में आगामी 18 अप्रैल से स्वच्छता के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। ताकि आमजन को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ा जा सके। इस अभियान की पूरी तैयारी कर ली है। स्वच्छता अभियान के लिए शहर के लोगों का जागरूक होना जरूरी है। क्योंकि घरों में दो डस्टबिन रखकर सूखा और गीला कूड़ा अलग किया जा सकता है।

200 सक्षम युवा और निगम कर्मचारियों की टीम वार्ड वार रजिस्टर पर कराएगी दस्तखत

रोहतक. शहर के नाले की सफाई करते नगर निगम के सफाई कर्मचारी।

शहर से निकलने वाले 175 मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण आज भी बड़ी समस्या

दरअसल बीस करोड़ की लागत वाले सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लाट के चालू होने के बावजूद हर दिन लगभग 175 मीट्रिक टन निकल रहे कचरे का निस्तारण आज भी नगर निगम के लिए सबसे बड़ी मुश्किल साबित हो रहा है, क्योंकि कई बार कैंपेन चलाने और कचरा ढोने वाली गाड़ियों में अलग केबिन बनाने के बाद भी सूखा व गीला कचरा मिक्स होकर एसटीपी पहुंचता है। ऐसी स्थिति में उसके निस्तारण में लगातार अवरोध बना हुआ है। हालांकि सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लाट पर कूड़ा बीनने वालों की टोली लगाई गई है, लेकिन यह प्रयास भी नाकाफी है। इसको देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने प्राइमरी स्टेज पर ही कचरे को हरी कीमत पर अलग करने की कार्य योजना बनाई है। इसके लिए डोर टू डोर बेल बजाकर कचरे को अलग अलग उठाने का निर्देश कर्मचारियों को दिया गया है। यह कार्यक्रम 16 अप्रैल से सभी 20 वार्डों में विधिवत चालू कर दिया जाएगा। मानिटरिंग के लिए नगर निगम के अधिकारियों को वार्ड वार जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शहरवासियों से स्वच्छता पर फीडबैक भी लेंगे

अब बेल बजाकर हर घर से सूखा व गीला कचरा अलग-अलग उठवाया जाएगा। 20 वार्डों के लिए 41 गाड़ियां लगाई गई है, 4 गाड़ी रिजर्व में हैं। जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल होगा। इसके लिए सेनीटेशन डिपार्टमेंट के कर्मी डोर टू डोर जाकर लोगों को समझाएंगे। 18 अप्रैल से कर्मियों के साथ रजिस्टर भी होगा। स्वच्छता पत्र पर सहमति और सहयोग के लिए शहरवासियों से उस पर हस्ताक्षर भी लिए जाएंगे। -केके वार्ष्णेय, डीटीपी नगर निगम

खबरें और भी हैं...