पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एचफक्टो ने उठाई सातवें वेतन आयोग की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा फेडरेशन आॅफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स आर्गेनाइजेशन (एचफक्टो) का प्रतिनिधिमंडल पंचकुला में उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव से मिला। इस दौरान एचफक्टो के राज्य प्रधान डॉ. विकास सिवाच, महासचिव डाॅ. नरेंद्र चाहर, डॉ. अतर सिंह, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. हरदीप, डॉ. निहाल सिंह, डॉ. दयानंद शामिल रहे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त सचिव से पुरानी रुकी हुई मांगों पर चर्चा की। इन मांगों पर सातवें वेतन आयोग को लागू करने की मांग की गई। इसके बाद सप्ताह में 5 कार्य दिवस करने को लेकर भी चर्चा की गई। इस पर डॉ. सिवाच ने तर्क दिया कि तकनीकी शिक्षण में 5 दिवस किए गए हैं। ऐसे में शैक्षिक विवि में भी इन्हें लागू किया जाए, चूंकि शनिवार के दिन गैर शिक्षक कर्मचारियों का अवकाश होता है और शिक्षक को यदि कोई प्रयोगशाला के कार्य करने हों तो वे परेशान ही होते हैं। ऐसे में व्यवस्था सुचारू नहीं बन पाती है। इसके अलावा कई मांगों पर चर्चा की। राज्य प्रधान डाॅ. सिवाच ने बताया कि इस मामले में विभाग के अधिकारियों का रवैया ढुलमुल जैसा ही रहा है। जोकि पूरी तरह से गलत है।

रोहतक. बैठक करते एचफक्टो के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...