आरएसएस की जानकारी के लिए वेबसाइट सेवा गाथा शुरू
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा विभाग की अधिकृत वेबसाइट सेवा गाथा डॉट ओआरजी एवं युवा एंड सेवा की अधिकृत वेबसाइट युवा एनएनसेवा डॉट काम का शुभारंभ रविवार को हुआ। एमडीयू के होटल मैनेजमेंट के डिपार्टमेंट हॉल में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री कविता जैन ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा भारती के संगठन मंत्री राकेश जैन, मुख्यातिथि सेवा विभाग के टेक्निकल हेड स्वखिल पारख्य व विशिष्ट अतिथि नीरज गोयल रहे। अध्यक्षता डॉ. निर्मल ने की। मुख्य अतिथि स्वखिल पारख्या ने वेबसाइट के महत्व को बताते कहा कि आरएसएस से पूरे देश में एक लाख 74 हजार सेवा कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन आमजन को सेवा के इन प्रकल्पों की जानकारी नहीं है। इसलिए सेवा गाथा वेबसाइट को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एंड्रायड फोन के लिए सेवा गाथा एप भी बनाया गया है।
बिना भेदभाव के सर्व जन हिताय कार्य करना सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य: राकेश जैन
रोहतक. अभिभावकों को संबोधित करती बाल विकास मंत्री कविता जैन।
सेवा कार्यों के लिए प्रचार जरूरी: मुख्य वक्ता राकेश जैन ने कहा कि आधुनिक समय में सेवा कार्यों का समुचित प्रचार आवश्यक है। सेवा भारती का प्रमुख उद्देश्य धर्म, संप्रदाय, वर्ग और भाषा प्रांत के भेदभाव के बिना सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना से सेवा कार्य करना है। उन्होंने आरएसएस के कार्यकर्ता को रेडी फोर सेल्फलेस सर्विस करने वाला बताया। इस अवसर पर प्रांत सेवा प्रमुख कृष्ण कुमार, सुभाष आहुजा, प्रांत संपर्क प्रमुख ईश्वर भारतीय आिद प्रबुद्ध लोग रहे।
मंत्री ने एमटीएफसी को दिया 5 लाख का अनुदान: रोहतक | कन्हेली रोड स्थित एमटीएफसी (मेक द फ्यूचर ऑफ कंट्री) संस्था में रविवार को विशेष विजिट कार्यक्रम किया गया। मुख्यातिथि बाल एवं महिला विकास मंत्री कविता जैन ने संस्था के निर्माणाधीन भवन के लिए 5 लाख रुपए की अनुदान राशि भी घोषित की। इस दौरान संस्था प्रधान नरेश ढल, रोहतक व्यापार मंडल के महासचिव गुलशन निझावन बजरंग लाल गुप्ता, श्याम नाथ शर्मा, राजबीर सिंह, कैप्टन जगबीर सिंह, संजय खुराना, सुभाष गुप्ता, किरण गुप्ता, डॉ. सुनीता मल्हान, मनोज बत्तरा, पारूल चौधरी, नवीन शर्मा, सतीश आहूजा, धर्मवीर, सुरेंद्र नरवाल, रिंकू आिद मौजूद रहे।