हाउसिंग बोर्ड में सीवरेज व पेयजल समस्या का निदान कराने की मांग
ओल्ड हाउसिंग बोर्ड वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को शिव पार्क में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी सोमनाथ शर्मा की देखरेख में हुआ। बैठक में सर्व सम्मति से डॉ. दर्शन सचदेवा को दोबारा प्रधान चुना गया। बैठक में अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार दिया गया। पूर्व कप्तान राजेंद्र सिंह अहलावत ने बैठक में कहा कि हाउसिंग बोर्ड की सीवरेज व्यवस्था के साथ अन्य काॅलोनियों को जोड़ दिया गया है, जिसके चलते बरसात के दिनों में कालोनी में पानी भर जाता है। इसके अलावा कालोनी की पेयजल पाइप लाइन से भी साथ लगती कालोनियों को जोड़ दिया गया है, जिसके चलते कालोनीवासियों को भयंकर पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अमृत योजना के लिए शहर के लिए करीब 200 करोड़ रुपए मंजूर किया है। उन्होंने कहा कि सहकारिताा मंत्री मनीष ग्रोवर से मिल दोनों समस्याओं का समाधान कराया जाए।
जल्द ही दोनों समस्याओं का निदान होगा
नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. दर्शन सचदेवा ने आम सभा के सदस्यों का बताया कि समस्याओं को लेकर कालोनीवासियों का प्रतिनिधिमंडल सहकारित मंत्री से मिला था और उन्होंने समस्या समाधान का आश्वासन दिया था। डॉ. सचदेवा ने आम सभा के सदस्यों को आश्वस्त किया कि जल्दी ही दोनों समस्याओं का निदान हो जाएगा। बैठक में बलवान सिंह सुहाग, नगर पालिका के पूर्व सचिव शिव लाल कत्याल, नरसिंह लाल चावला, जवाहर लाल खुराना ,मंगल, वेद प्रकाश बहल, रोशन लाल शर्मा, तिलक खेड़ा, अशोक चुघ, कृष्ण लाल चुघ, कृष्ण लाल सुनेजा, जगदीश, ओपी शर्मा ,केएल विज, आरडी वासी, सुभाष मलिक, एचसी मजोका, डाॅ. अश्वनी, अशोक सचदेवा , केएस धनखड़, बीडी बंसल, गजानंद, राम सिंह चोपड़ा, सिवाच महता, एनएस श्योराण, डाॅ. अमरीश दहिया आिद मौजूद रहे।