पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • बाहरी कॉलोनियों के लोगों को भी मिलेगी मॉडल टाउन जैसी सुविधाएं

बाहरी कॉलोनियों के लोगों को भी मिलेगी मॉडल टाउन जैसी सुविधाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने नगर की बाहरी कॉलोनियों की दुर्दशा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि हरियाणा को बने पांच दशक से भी अधिक का समय हो चुका है और इस दौरान कांग्रेस का शासन सबसे अधिक समय रहा, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने बाहरी कॉलोनियों के लोगों की सुध तक नहीं ली। कांग्रेस के नेताओं ने बाहरी कॉलोनियों में रहने वाले दलित व पिछड़ा वर्ग के लोगों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा की सरकार बाहरी कॉलोनियों में रहने वाले दलित व पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी पॉश कॉलोनियों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। 2019 में बाहरी कॉलोनियों में भी मॉडल टाउन जैसी सुविधाएं लोगों को मिलेंगी। इस अवसर पर घुमंतू जाति बोर्ड के चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह, गोकर्ण मंडल अध्यक्ष मदन कुमार, बीजेपी महिला उपाध्यक्ष बीरमति, सुखबीर चंदोलिया, चेयरमैन एससी/एसटी कल्याण बोर्ड गुलशन भ्याना सिवानी, बाबा कुकुनाथ, अमित खटक आिद मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...