अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंका
रोहतक | एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की जिला कमेटी रोहतक ने साम्राज्यवादी देशों अमेरिका ब्रिटेन और फ्रांस की ओर से सीरिया पर मिसाइलों से किए गए हमलों के खिलाफ शहर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के अखिल भारतीय महासचिव प्रभाष घोष के आह्वान पर देशव्यापी विरोध दिवस के रूप में किया गया। विरोध-प्रदर्शन की अगुवाई एसयूसीआई(कम्युनिस्ट) के जिला सचिव कामरेड अनूप सिंह मातनहेल ने की।