पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • घिलौड़ कलां में पूर्व सरपंच के बेटे को बंदर ने काटा

घिलौड़ कलां में पूर्व सरपंच के बेटे को बंदर ने काटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | गांव घिलौड़ कलां में बंदरों ने गांव के पूर्व सरपंच हवासिंह के बेटा संदीप को काट लिया। संदीप ने बंदरों से बचने के लिए छत से छलांग लगा दी। छलांग लगाने से उसके पैरों में चोट आई है। घायल संदीप को उपचार के लिए पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया है। जहां वह अभी उपचाराधीन है। संदीप रविवार दोपहर करीब 12 बजे मकान की छत पर किसी काम से गया था। इसी वक्त बंदरों को झुंड वहां पर आ गया। जिसको वहां से भगाने का प्रयास किया तो बंदरों ने संदीप को काट दिया। बंदरों से बचने के लिए संदीप ने छत से छलांग लगा दी। इसे उसके पैरों में काफी चोट आई।

खबरें और भी हैं...