पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • हिंदू शिक्षण संस्था : चुनाव के लिए संस्थान के आजीवन सदस्यों का होगा नवीनीकरण

हिंदू शिक्षण संस्था : चुनाव के लिए संस्थान के आजीवन सदस्यों का होगा नवीनीकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | हिन्दू एजुकेशन सोसायटी की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को प्रधान राजेश सहगल की अध्यक्षता में की गई। महासचिव प्रो. सुदर्शन कुमार धींगड़ा ने बताया कि बैठक में कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव के लिए संस्थान के आजीवन सदस्यों का नवीनीकरण करवाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही जिन आजीवन सदस्यों की आकस्मिक मौत हो चुकी है, उनके स्थान पर उनके परिवार के सदस्यों का आजीवन सदस्य बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक सदस्यों के परिजन सदस्यता के लिए 30 मार्च तक सोसायटी कार्यालय में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नवीनीकरण अभियान पूरा होने के बाद कॉलेजियम सदस्यों की बैठक बुलाई जाएगी और कॉलेजियम के आगामी चुनावों की तिथि को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। आम सभा की बैठक बुलाकर उसमें कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव की घोषणा की जाएगी। प्रो. धींगड़ा ने बताया कि बैठक में प्रधान राजेश सहगल ने अपने तीन साल के कार्यकाल के कामकाज का ब्यौरा कार्यकारिणी के सदस्य पेश किया।

खबरें और भी हैं...