रवींद्र और स्वीटी ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते मेडल
रोहतक | कर्नाटक के मैंगलौर में 12 से 15 अप्रैल तक हुई 38वीं इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रोहतक के एथलीट दंपती ने हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर व ब्रांज मेडल जीता है। सोमवार को मेडल जीतने के बाद मैंगलौर से डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सुनारियां की शिक्षिका स्वीटी मलिक ने बताया कि 400 मीटर हर्डल रेस में सिल्वर मेडल जीता है। जबकि सिविल सर्जन में पदस्थ हेल्थ इंस्पेक्टर व पति रवींद्र मलिक ने पोल वोल्ट खेल में ब्रांज मेडल जीतने में सफलता पाई। हेल्थ इंस्पेक्टर रवींद्र मलिक ने जीत का श्रेय कोच अनूप सिंह को दिया है।