पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • कुलदीप के नाबाद 78 रन से जीती हरियाणा टीम, बने मैन आॅफ द मैच

कुलदीप के नाबाद 78 रन से जीती हरियाणा टीम, बने मैन आॅफ द मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | द्वितीय मंगलराम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच सोमवार को डीपीएस स्कूल के राजेंद्र गोयल क्रिकेट मैदान पर खेला गया। आयोजन समिति के सचिव मुकेश सहगल ने बताया कि पानीपत क्रिकेट एसोसिएशन व हरियाणा क्रिकेट एकेडमी दिल्ली के मध्य खेला गया। पानीपत एसोसिएशन टीम के कप्तान पहले टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पानीपत की टीम 36 ओवर में 119 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। बल्लेबाज अनुराग ने 46 गेंद पर 42 रन, हरदीप ने 10 गेंद पर 18 रन की पारी खेली। हरियाणा क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रतीक खासा ने 5 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट, अर्जुन ने 6 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट, कुलदीप देवतवाल ने दो ओवर में दो रन देकर दो विकेट, जतिन ने पांच ओवर में 21 रन देकर दो विकेट और अवनीश ने पांच ओवर में 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे हरियाणा एकेडमी के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 9.3 ओवर में 121 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज कुलदीप देवतवाल ने 35 गेंद पर नाबाद 78 रन, अवनीश ने 20 गेंद पर 29 रन बनाए। पानीपत की टीम से गेंदबाजी करते हुए सचिन राठी ने चार ओवर में 38 रन देकर दो विकेट हासिल किए। गेंदबाजी व बल्लेबाजी में सराहनीय प्रदर्शन करने पर कुलदीप देवतवाल को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। मैच के दौरान पुनीत गुप्ता, कृष्ण राव, राजेंद्र जांगड़ा, समुंद्र सिंह, जगदीश चंद्र, पवन नांदल, दिलबाग सिंह फौगाट, रविंद्र पाल, होशियार सिंह सैनी मौजूद रहे।

डीपीएस स्कूल के मैदान में अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बोलिंग करता खिलाड़ी ।

खबरें और भी हैं...