पक्षियों के जीवन जैसा अपना जीवन बनाए : राजेश जैन
रोहतक | ओल्ड आईटीआई ग्राउंड स्थित श्री स्वामी बालक पुरी मेमोरियल पार्क एचएसवीपी में सोमवार को पहले विशाल योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्यातिथि राजेश जैन ने योग शिविर का शुभारंभ सुबह 5 बजे किया। उन्होंने योग को जीवन का अनिवार्य अंग बताते हुए कहा कि पक्षियों के जीवन जैसा ही हमें अपना जीवन बनाना चाहिए। कम खाना ज्यादा जीना सर्वोत्तम गुण है। डेरे के महंत स्वामी कर्ण पुरी महाराज केे सानिध्य में पतंजलि योग समिति से स्वामी जोगिंद्र योगाचार्य ने उपस्थित शहरवासियों को योग, ध्यान, सूक्ष्म व्यायाम व साधन की आवश्यक पद्धति व प्रयोग के बारे में जानकारी देते हुए अभ्यास करवाया। इस अवसर पर शिविर में सभी योग साधकों को फलों के रस पिलाया गया।