चतरू सांगी की पुस्तक का विमोचन
रोहतक | चतरू सांगी की मृत्यु के 90 वर्ष पश्चात इनके भतीजे रमेश चंद्र ने वरिष्ठ लोक साहित्यकार डॉ. रामफल चहल के साथ मिलकर उनके अमूल्य सांग साहित्य का पुस्तक के रूप में प्रकाशन करवाया। इसका विमोचन सोमवार को विस्तार शिक्षा के निदेशक डॉ. आरएस हुड्डा ने किया। विमोचन पर लेखक रमेशचंद्र, डॉ. रामफल चहल मौजूद रहे।