सनशाइन स्कूल के बच्चों ने जाना कैसे तैयार होता है आपका दैिनक भास्कर
रोहतक | सनशाइन स्कूल के विद्यार्थियों ने सोमवार को सुखपुरा चौक पर दैनिक भास्कर प्लांट की विजिट की। स्टूडेंट्स ने यहां न्यूजपेपर प्रिंट होने की प्रक्रिया की जानकारी ली। दैनिक भास्कर स्टाफ ने उन्हें बताया कि कैसे प्लेट तैयार होती है व कैसे पेपर प्रिंट होता है। विजिट में 70 बच्चों ने भाग लिया।