रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर से कोड पूछ निकाले 30 हजार
रोहतक | रिटायर्ड सबइंस्पेक्टर उमेद सिंह गहलावत से सोमवार को एटीएम नंबर पूछकर उनके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। फोन पर पैसे निकलने का मैसेज आने के बाद पीड़ित काे घटना का पता चला। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी । पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाउस सिंह बोर्ड सेक्टर एक के उमेद सिंह गहलावत ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद उसने पास एक फोन अाया कि मैं बैंक से बोल रहा हूं। आपका एटीएम कार्ड बंद हो चुका है। आरोपी ने एटीएम नंबर पूछकर खाते से 30 हजार रुपए की नकदी निकाल ली।