पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • ई दिशा केंद्र में कंप्यूटर प्रोफेशनल ने की हड़ताल, समान काम समान वेतन की मांग

ई-दिशा केंद्र में कंप्यूटर प्रोफेशनल ने की हड़ताल, समान काम-समान वेतन की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लघु सचिवालय के ई-दिशा केंद्र में तैनात किए गए कंप्यूटर प्रोफेशनल ने सोमवार को कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ के बैनर तले हड़ताल शुरु कर दी है। इनकी मांग है कि कंप्यूटर प्रोफेशनल्स को नियमित किया जाए, नियमित होने तक समान काम-समान वेतनमान दिया जाए। संघ के राज्य महासचिव जितेंद्र कादयान ने कहा कि वे प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों, डीसी आफिस, एसडीएम आफिस व तहसील में तैनात हैं। आज तक जिला आईटी सोसायटी के जरिए प्रदेश के ई-दिशा केंद्रों से लेकर डीसी आफिस में लगे कर्मचारियों के नाम पर बजट का कोई प्रावधान नहीं है। राजस्व के रुप में करोड़ों रुपए एकत्र कर सरकार को देते हैं। सीएम के नाम भेजे ज्ञापन में चेतावनी देते हुए बताया कि 8 अप्रैल को ही सरकार को बता दिया था कि 15 अप्रैल तक उनकी मांगों को नहीं पूरा किया जाता तो वे बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद 15 अप्रैल से वे हड़ताल पर चल रहे हैं।

रोहतक. मानसरोवर पार्क में ई-दिशा केंद्र के कर्मचारी नारेबाजी करते हुए।

ये हैं सात मांगें

कंप्यूटर प्रोफेशनल को नियमित किया जाए, समान काम-समान वेतनमान दिया जाए

सभी को राजस्व विभाग में समायोजित किया जाए व हेड से वेतन दिया जाए।

हटाए गए कंप्यूटर प्रोफेशनल को दोबारा बहाल किया जाए

हारट्रोन के जरिए प्रोफेशनल को एक समान मानते हुए लाभ दिए जाए।

सभी विभागों में कंप्यूटर प्रोफेशनल के पद सृजित किए जाएं।

आउटसोर्सिंग को समाप्त किया जाए।

प्रोफेशनल पर 7 जनवरी को करनाल में दर्ज मुकदमे वापिस लिए जाए।

खबरें और भी हैं...