केसरिया केसरिया आज हमारे आंगन में केसरिया पर नाचे भक्त
केसरिया केसरिया आज हमारे आंगन में केसरिया पर नाचे भक्त
रोहतक। कितना सोना मंदिर रोहतक में बनाया जी करदा मैं देखता रहूं, केसरिया केसरिया आज हमारे आंगन में केसरिया, प्रभु जय सन्मति देवा, जय पारस देवा प्रभु जय पारस देवा, यह विधि मंगल आरती कीजिए, ओम जय श्री ऋषभ प्रभु जय स्वामी प्रभु ऋषभ प्रभ...इन भजनों पर भक्त खूब नाचे। श्री शीतलनाथ दिगंबर समिति की अोर से बुधवार को दिगंबर जैन मंदिर में अक्षय तृतीया महापर्व का आयोजन किया गया। आचार्य बिमल सागर महाराज की सुशिष्या परम नंगमति माता जी और विजित मति माता के सानिध्य में सभी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस महोत्सव में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं में भक्त पहुंचे। भगवान आदिनाथ का जलाभिषेक सुबह 6 बजे ही शुरू हो गया। महाशांति धारा के साथ 108 कलशों से श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।