पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • नेशनल में सिल्वर जीतने पर कुलदीप का इंटरनेशनल चैंपियनशिप में चयन

नेशनल में सिल्वर जीतने पर कुलदीप का इंटरनेशनल चैंपियनशिप में चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | 38 वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डोभ गांव निवासी व रोडवेज ड्राइवर कुलदीप ने 5 किमी वॉक में सिल्वर मेडल जीते हैं। मेडल जीतकर बुधवार को न्यू बस स्टैंड पहुंचे ड्राइवर कुलदीप को मेडल जीतने पर महाप्रबंधक राहुल जैन, ट्रैफिक मैनेजर नवीन कुमार व वर्कशॉप मैनेजर जीएस दूहन सहित यूनियन नेताओं ने आगामी प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतने के लिए प्रोत्साहित किया। ड्राइवर कुलदीप ने बताया कि अक्टूबर माह में मलेशिया में होने वाली इंटरनेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। वहीं उत्तम विहार निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग एथलीट धरमचंद पुनिया ने 5 किमी वॉक में ब्रांज मेडल जीता है। किसान धरमचंद ने बताया कि वह रोज सुबह शाम कोच अनूप के निर्देशन में प्रैक्टिस करते हैं।

खबरें और भी हैं...