पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

150 साधकों ने गन्ने का रस ग्रहण कर खोला व्रत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया पर वर्षी तप पारणा महोत्सव बुधवार को रेलवे स्टेशन के पास वैश्य हाईस्कूल परिसर में आयोजित किया गया। जैन संत योगीराज अरुण मुनि महाराज, महासाध्वी शांति महाराज, सुषमा महाराज, मनीषा महाराज, सारिका महाराज के सानिध्य में 150 साधकों ने अपना व्रत खोला। श्रद्धालुओं की ओर से उन्हें चांदी की लुटिया में गन्ने का रस पिलाकर व्रत की रस्म पूरी की गई। इस मौके पर साधकों ने नए व्रत का अनुष्ठान भी धारण किया। जैन संत अरुण मुनि महाराज ने कहा कि अक्षय तृतीया को जैन समाज के लोग संकल्प दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दिवस संकल्प को पूरा करने का होता है। साथ ही नए संकल्प को ग्रहण करने के लिए यह सबसे श्रेष्ठ और मंगल मुहूर्त माना गया है। शुभ संकल्प सदैव साधक कों जीवन में एक बदलाव के साथ उसके मन को सुख, शांति व समृद्धि का उपहार देते हैं। प्रेम और सौहार्द का एक कल्याणकारी वातावरण निर्मित होता है और जीवन में अशांति का भाव खत्म हाे जाता है।वर्षी तप पारणा महोत्सव समिति के चेयरमैन जगदीश राय जैन ने बताया कि व्रत खोलने व नया व्रत धारण करने वाले साधकों का जैन समाज की ओर से सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...