शिविर में सिखाया व्यायाम से कैसे रहें निरोग
रोहतक | पतंजलि योग समिति की ओर से पुरानी आईटीआई ग्राउंड में 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक योग शिविर लगेगा। सुबह 5:00 से 7:00 बजे और शाम 6:00 से 8:00 बजे तक इस शिविर में योगाचार्य जोगिंदर शास्त्री प्रशिक्षण दे रहे हैं। योग शिविर के तीसरे दिन योगाचार्य जोगिंदर शास्त्री ने साधकों को योगिंग जॉगिंग, कपालभाति ,अनुलोम विलोम, सूक्ष्म व्यायाम एक्युप्रेशर रोग विशेष आसन के अभ्यास के साथ घरेलू उपचार के बारे में बताया। इस अवसर पर बाबा कर्णपुरी,पतंजलि योग समिति के मंडल प्रभारी भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।