विद्यार्थियों को व्यावहारिक तौर पर विकसित करना उद्देश्य : डॉ. आरपी
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को पेरेंट्स-टीचर मीटिंग की गई। प्रधानाचार्य डॉ. आरपी शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल अकादमिक क्षेत्र को आगे बढ़ाने का नहीं है। बल्कि छात्रों को व्यावहारिक तौर पर विकसित करने का भी है। डॉ. सुषमा चुघ, डॉ. महाश्वेता, डॉ. गीता रानी, डॉ. विनोद कुमार, मोना, अनीता, पूनम, रामकुमार आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।