अंडर 13 फुटबाल टूर्नामेंट में सोनीपत ने रोहतक को हराया
एमडीएन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय अंडर-13 फुटबाल लीग टूर्नामेंट की शुरुआत बुधवार से हो गई। टूर्नामेंट के पहले दिन चार मैच खेले गए। पांचवें मैच में सोनीपत से आई सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम में 13 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के शामिल होने पर आयोजकों ने टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। उद्घाटन सत्र में प्रिंसिपल लिली नागपाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। ब्वॉयज वर्ग में डिलाइट पब्लिक स्कूल (सोनीपत) ने डीएवी पब्लिक स्कूल (रोहतक) भारत विद्यापीठ (गोहाना) की टीम को जीडी गोयनका स्कूल (रोहतक)इंडस स्कूल ने एमडीएन को हराया। गर्ल्स वर्ग में डिलाइट पब्लिक स्कूल (सोनीपत) को आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल ( जींद ) ने हराया।