पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • फार्मेंसी कॉलेज की टीम ने नौ विकेट से जीता मैच

फार्मेंसी कॉलेज की टीम ने नौ विकेट से जीता मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में 14 से 18 अप्रैल तक खेली गई इंटर क्लास क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच फार्मेसी काॅलेज की टीम ने नौ विकेट से जीता। यह जानकारी डीपी महाबीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को अंतिम मैच एमबीबीएस व फार्मेसी कालेज की टीम के बीच खेला गया था। एमबीबीएस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर के मैच में 75 रन बनाए और कप्तान रामबिलास के नेतृत्व मे खेलने उतरी फार्मेसी कालेज की टीम ने सिर्फ एक विकेट खोकर मात्र नौ ओवर मे ही 76 रन बनाकर जीत हासिल की।

खबरें और भी हैं...