माॅल की दुकानों पर मालिकों ने जड़ा ताला
रोहतक | सेक्टर तीन में मॉल के दुकान मालिकाें का धरना बुधवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने सामूहिक फैसले के बाद माॅल मेें अपनी-अपनी दुकानों पर ताला लगा दिया। उनका कहना है कि इसके बावजूद अभी तक मॉल प्रबंधन की ओर से मामले के निपटारे के लिए कोई भी पहल नहीं की गई। इससे गतिराेध बना हुआ है। दुकान मालिकों ने बताया कि बुधवार को सुबह से ही माॅल की सिक्युरिटी हटा दी गई है।
रोहतक. धरने पर दुकानदारों से मिलते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर।
तंवर पहुंचे समर्थन देने : कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने सेक्टर तीन के माल पर चल रहे धरने में पहुंचकर अपनी पार्टी का समर्थन दिया। सोसायटी की प्रधान राजबाला ने कहा कि जब तक सोसायटी की मांगों का पूरा नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान नरेश खोखर आिद मौजूद रहे।