पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • आर्यन की 116 रन की पारी के बाद भी हारा गुरुग्राम

आर्यन की 116 रन की पारी के बाद भी हारा गुरुग्राम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली पब्लिक स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे द्वितीय मंगलराम मेमोरियल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के अंतर्गत बुधवार को डीएम एकेडमी रोहतक व आरजी एकेडमी गुरुग्राम के मध्य मैच खेला गया। आयोजन समिति के सचिव मुकेश सहगल ने बताया कि डीएम क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 269 रन बनाए। बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 47 गेंदों पर 50 रन, साहिल हुड्डा ने 33 गेंदों पर 51 रन, शुभम दूहन ने 25 गेंदों पर 52 रन बनाए।

मंगलराम मेमोरियल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में डीएम क्रिकेट एकेडमी ने 15 रन से जीता मैच

रोहतक.डीपीएस स्कूल के मैदान में अंडर 19 क्रिकेट टर्नामेंट के दौरान खेलते हुए खिलाड़ी ।

सुजीत ने 53 गेंदों पर बनाए 63 रन

गुरुग्राम टीम ने गेंदबाजी करते हुए आर्यन कपूर ने पांच ओवर में 35 रन देकर दो विकेट, सचिव ने आठ ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट, अाठ ओवर में 42 रन देकर दो विकेट लिए। आरजी क्रिकेट टीम 269 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 ओवर में 254 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आर्यन कपूर ने सर्वाधिक 95 गेंदों पर 116 रन, सुजीत ने 53 गेंदों पर 63 रन, पीयूष ने 51 गेंदों पर 37 रन का योगदान दिया।

साहिल बने मैन ऑफ द मैच : डीएम एकेडमी की ओर से आशीष सैनी ने आठ ओवर में 41 रन देकर चार विकेट, साहिल हुड्डा ने 7 अोवर में 30 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। रोहतक की डीएम क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 15 रन से जीत लिया। साहिल हुड्डा को मैन अाफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर पुनीत गुप्ता, राकेश सैनी, प्रदीप अश्वनी शर्मा, समीर राणा, कामेश यादव, अनूप सैनी, प्रदीप डबास, शिव एरन, विवेक कौशिक, संजय मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...