लाखनमाजरा थाने के पास ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत
रोहतक | लाखनमाजरा थाने के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जींद के महाबीर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में कर रही है। जींद के लिजवाना गांव के राममेहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका चचेरा भाई महाबीर दोनों अलग-अलग बाइकों से रोहतक आए हुए थे। मंगलवार शाम वापस जाते लाखनमाजरा थाने के पास तेज रफ्तार ट्रक ने महाबीर की बाइक को टक्कर मार दी।