बसपा कल करेगी चिंतन बैठक
रोहतक | बहुजन समाज पार्टी की एक चिंतन बैठक 20 अप्रैल को चिन्योट कॉलोनी स्थित बसपा मुख्यालय में बसपा संयोजक अड़ीचन्द निम्बडिया की अध्यक्षता में होगी। यह जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष राजपाल भगत ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में पार्टी के पिछले कार्यों की समीक्षा की जायेगी तथा आगामी रणनीति तय की जायेगी।