मजदूरों को योजनाओं की जानकारी दी
रोहतक | श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से कबीर काॅलोनी में मजदूर सहायता शिविर लगाया गया। इसमें मजदूरों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि बोर्ड के सदस्य नरेश इंदौरा रहे। अध्यक्षता सुभाष चटोला ने की। शिविर में डॉ. सतीश, ईश्वर, रवि चौहान, बलवान, अमित आदि उपस्थित रहे।