पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • हुड्डा के पूर्वजों पर सैनी के विवादित बयान पर कोर्ट ने जारी किया समन

हुड्डा के पूर्वजों पर सैनी के विवादित बयान पर कोर्ट ने जारी किया समन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पूर्वजों के खिलाफ अंग्रेजों से सांठगांठ के आरोप लगाने के मामले में भाजपा सांसद राजकुमार सैनी को सीजेएम कोर्ट ने सम्मन जारी किए हैं। इस बारे में कांग्रेस नेता संत कुमार ने सीजेएम योगेश चौधरी की कोर्ट में इस्तगासा दायर किया है।

मामले के अनुसार सांसद राजकुमार सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दादा मातूराम के खिलाफ झज्जर जनसभा में शहीद भगत सिंह के विरुद्ध गवाही देने के आरोप लगाए थे। संत कुमार का कहना है कि उन्होंने भगत सिंह की फांसी से संबंधित 457 गवाहों के कागजात कोर्ट से निकलवाए और तहकीकात की। इसके बाद संतकुमार ने सीजेएम योगेश चौधरी की कोर्ट इस्तगासा डाला । जिस पर सीजेएम ने संतकुमार और अन्य के बयान पर सुनवाई के बाद सीजेएम ने कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी को 28 मई को रोहतक कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन जारी किए हैं।

याचिकाकर्ता संत कुमार ने बताया कि सांसद सैनी ने झज्जर में जनसभा में दिए भाषण के दौरान शहीद भगत सिंह को फांसी दिए जाने में चौधरी मातूराम का हाथ की बात कही थी। इसके भाषण से चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उसके परिवार एवं समस्त आर्य समाज के लोगों की भावना को ठेस पहुंची है।

कांग्रेस नेता संत कुमार ने कोर्ट में कुरुक्षेत्र से सांसद सैनी के खिलाफ डाला इस्तगासा

खबरें और भी हैं...