पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • शाम को आनी थी चौकीदार की बेटी की बारात, सुबह आग में जला सामान

शाम को आनी थी चौकीदार की बेटी की बारात, सुबह आग में जला सामान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काठ मंडी निवासी नरेश कुमार के मकान में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। नरेश शहर के एक निजी स्कूल में चौकीदार है। उनकी बेटी पूजा की बुधवार शाम को नारनौल से बारात आनी थी। आग लगने के हादसे में दुल्हन के लिए जुटाया सारा सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद परिजनों ने अपने परिचितों की मदद से दिन में सारा सामान दोबारा जुटाया और शाम को बारात की आवभगत की। बारातियों को सुबह हुए हादसे के बारे में बताया भी नहीं। परिजनों ने हादसे को लेकर शार्ट सर्किट का अंदेशा जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शगुन का दोबारा जुटाया सामान

पूजा की मां बबीता ने बताया की आग में उसकी बेटी व उसके ससुरालियों के लाए स्त्रीधन और शगुन के सभी कपड़े जलकर राख हो गए। इसके अलावा बर्तन व अन्य सामान भी जल गया। बेटी की बारात रात को आनी थी। दिन में उन्हें जरूरत का सारा सामान फिर से खरीदना पड़ा।

रोहतक. जले हुए सामान को बाहर निकालते हुए बच्चे।

सुबह साढ़े सात बजे हुआ हादसा

नरेश के घर बुधवार शाम को बेटी की बारात आनी थी। नरेश का पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा था। नरेश के अनुसार उसने बेटी को स्त्रीधन देने के लिए कई लाख रुपए खर्च कर सामान जुटाया था। उस सामान को अपने मकान की पड़छती में रखा हुआ था। सुबह करीब साढ़े सात बजे जब भी परिजन शादी की तैयारी में जुटे थे तो उन्हें पड़छती से धुआं उठते दिखा। जब तक वो सामान को संभालते आग भड़क चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को शादी में हर संभव मदद का भरोसा दिया।

खबरें और भी हैं...