ललकार रैली में भागीदारी का आह्वान
रोहतक | हरियाणा गर्व. पीडब्लूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग शुक्रवार को यूनियन कार्यालय नहर काम्प्लेक्स में हुई। अध्यक्षता जिला प्रधान शिव कुमार धानक और संचालन जिला सचिव रविंद तलाव ने किया। इस मौके पर 29 अप्रैल को जींद के हुडा ग्राउंड में होने वाली सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ललकार रैली में हिस्सा लेने, कर्मचारियों को जागरूक करने और ब्रांचों की मीटिंग में साथियों को बुलाने जैसे मुद्दों को चर्चा हुई। इस मौके पर मीटिंग में राज्य कमेटी के सह सचिव अजीत सिंह पांचाल, जिला एसकेएस प्रधान कर्मबीर सिवाच व आडिटर प्रेम घिलोड़िया ने संबोधित किया। इस दौरान साहब सिंह नांदल, सुरेंद्र हुड्डा, बालकिशन शर्मा, राजपाल, राजेश, नरेश हुड्डा, महेेंद्र बागड़ी, महेंद्र राठी, सत्यवान, भजन सिंह गुलिया, राकेश लाकड़ा, सुरेंद्र पहल, वजीर सिंह, जयपाल, मनदीप, लछमन, जयभगवान आदि ने भी विचार व्यक्त किए।