पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • जींद रोहतक रेल सेक्शन में चेन पुलिंग से दैनिक यात्री परेशान

जींद-रोहतक रेल सेक्शन में चेन पुलिंग से दैनिक यात्री परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद-रोहतक रेल सेक्शन के बीच बांगड़ सिनेमा के पास पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों की चेनपुलिंग कर रेल संचालन बाधित किया जा रहा है। जींद से रोहतक आने वाली 54034 व 54035 जींद-दिल्ली पैसेंजर की रोजाना चेन खींचकर रोके जाने से दैनिक यात्री परेशान हैं। यात्रियों ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल सिंह व सचिव पवन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इन पैसेंजर ट्रेनों की अक्सर चेनपुलिंग होने से ट्रेन देरी से रोहतक पहुंचती है। इस वजह से रोहतक पीजीआई, कॉलेज व दफ्तरों में रोजाना आने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नाराज यात्रियों की अपील पर जीएम को पत्र लिख समस्या निस्तारण की मांग है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली-रोहतक रेल सेक्शन के बीच सबसे अहम बहादुरगढ़ स्टेशन है। इस स्टेशन पर करीब सभी सामान्य व सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव है, लेकिन इनमें से 12455/12456 बीकानेर-सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस व 12421/12422 नांदेड़-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस व 12485/12486 नांदेड़-श्री गंगानगर एक्सप्रेस का ठहराव बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है। पत्र के जरिए जीएम से इन ट्रेनों का ठहराव बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर किए जाने की मांग यात्री समिति ने की है। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले रोहतक से दिल्ली के रेल सेक्शन के बीच रेलमार्ग का विद्युतीकरण हो चुका है। रोहतक-जींद रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन कराए जाने की मांग यात्रियों ने की है।

खबरें और भी हैं...