युवक पर हमला करने के आरोपी युवती पक्ष के तीन गिरफ्तार
रोहतक | बारात के दिन संदिग्ध अवस्था में बेसुध व घायल मिले युवक-युवती के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। युवक का आरोप है कि उसकी प्रेमिका के घर वालों ने मारपीट के दौरान उसे जबरन जहर पिलाया। सदर थाना पुलिस ने मामले में जहर पिलाने के एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद युवती पक्ष के तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने लड़की पक्ष के कई लोगों पर कस्सी से हमला करने और जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दो दिन पूर्व ही मामले में लड़की के बयान पर युवक को गिरफ्तार कर किया था। यह वाकया सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां युवती की बारात आनी थी। बारात आने से पांच घंटे पहले दुल्हन काे पड़ोसी युवक पड़ोस के मकान में ले गया। जहां वे बेसुध व घायल मिले थे।