मातूराम इंस्टीट्यूट में अभिभावक-शिक्षक मिलन समारोह 23 को
रोहतक | मातूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में 23 अप्रैल को अभिभावक-शिक्षक मिलन समारोह सेमिनार हॉल में सुबह 10 बजे होगा। इंस्टीट्यूट के निदेशक इंजीनियर सुनील दलाल नेे बताया कि इंस्टीट्यूट के लिए यह गौरव की बात है कि बीटेक, सीएसएफ, ईसीई, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। निदेशक ने बताया कि सभी कक्षाओं के बेहतर परिणाम को देखते सभी शिक्षकों ने निर्णय लिया है कि वे 23 अप्रैल को यहां के विद्यार्थियों के अभिभावकों से मिलकर विद्यार्थियों की रिपोर्ट उनके साथ साझा करेंगे