विक्रांत ने राष्ट्रीय आतिथ्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में किया टॉप
रोहतक | एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) के छात्र विक्रांत गहलोत ने राष्ट्रीय आतिथ्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में टॉप किया है। विभाग के 3 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। आईएचटीएम निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी की ओर से आयोजित इस परीक्षा को विद्यार्थी-विक्रांत गहलोत, तरुण शर्मा और आकाश इंदौरा ने उत्तीर्ण किया है। प्रो. आशीष दहिया ने बताया कि छात्र विक्रांत गहलोत ने इस परीक्षा में देशभर में टॉप किया है। प्रो. आशीष दहिया ने इन विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।