पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • कॉमनवेल्थ गेम्स के मुक्केबाजी स्पर्धा के फाइनल राउंड में पहुंचा मायना का अमित

कॉमनवेल्थ गेम्स के मुक्केबाजी स्पर्धा के फाइनल राउंड में पहुंचा मायना का अमित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | कॉमनवेल्थ गेम्स के मुक्केबाजी स्पर्धा में विदेशी बाॅक्सरों को रिंग में हरियाणवी मुक्के से चित कर मायना गांव के मुक्केबाज अमित पंघाल ने फाइनल राउंड में प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार को 49 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल मैच के दौरान रिंग में उतरते ही अमित ने विपक्षी बाॅक्सर पर दमदार पंच बरसाने शुरू कर दिए। फाइनल में पहुंचने और देश को सिल्वर मेडल मिलने की पुष्टि होने से ग्रामीणों और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, अमित के सेमीफाइनल मुकाबले की पल पल की अपडेट जानने के लिए पूरा गांव उत्सुक नजर आया। मैच खत्म होते ही जैसे ही निर्णायकों ने अमित को विजयी घोषित किया। भाई अजय, पिता विजेंद्र सिंह, मां ऊषा, दादा कैप्टन जगराम व खिलाहर सिंह ने अन्य ग्रामीण खुशी से उछल पड़े। उन्होंने मिठाई बांटकर खुशियां जाहिर की। सरपंच प्रतिनिधि दिनेश ने कहा कि अमित ने गांव के साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है।

खबरें और भी हैं...