प्लाॅटधारकों ने दिखाई एकजुटता, बोले मांगें पूरी होने तक चलाएंगे आंदोलन
रोहतक | सेक्टर तीन स्थित हुडा कार्यालय पर तीसरे दिन शुक्रवार को भी इनहांसमेंट के विरोध में धरना जारी रहा। इस अवसर पर जुटे प्लाटधारकों ने भाजपा की प्रदेश सरकार की आलोचना की। कहा कि हुडा विभाग के अधिकारियों पर मामला टालने वाली सरकार जानबूझकर सेक्टरवासियों को परेशान कर रही है, जबकि वह चाहे तो अतिशीघ्र इनहांसमेंट की समस्या का समाधान किया जा सकता है। दूसरे इनहांसमेंट से संबंधित सारी मांगें जायज हैं। जब तक उन्हें पूरा नहीं किया जाएगा, पूरे प्रदेश के सेक्टरवासी मिलकर आंदोलन चलाएंगे। हुडा प्रशासक बीएस हुड्डा को कदम सिंह अहलावत, रामचंद्र सिवाच, प्राेफेसर एसएस सरन, प्रो धर्म सुख दहिया, रणबीर, प्रोफेसर महताब सिंह आदि ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रामचंद्र सिवाच ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक तीन महीने के अंदर ही सेक्टर 3 के बारे में बातचीत कर स्पीकिंग आर्डर पास करना था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया। इस पर हुडा प्रशासक ने सोमवार को इस संदर्भ में कार्य करने का अाश्वासन दिया।
धरने पर गुलशन उप्पल, अजीत सिंह हुड्डा, जय नारायण, केके मल्होत्रा, राजपाल मलिक, आजाद सिंह, सतपाल सिंह, वेद प्रकाश, रमेश खासा, शमशेर सिंह, कटार सिह हुड्डा, बलजीत सिंह ढुल, राजकुमार भारद्वाज, भारत भूषण बिंदरा आदि उपस्थित रहे। धरने की अध्यक्षता प्रोफेसर जगबीर सिंह अहलावत ने की।