ग्राहकों को बैंक की जमा और ऋण योजनाओं की दी जानकारी
रोहतक | सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की छोटूराम चौक और माता दरवाजा स्थित शाखाओं में शुक्रवार को बैसाखी पर्व पर संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। यह पर्व हरियाणा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित बैंक के सभी 77 त्वरित सहायता केन्द्रों पर भी मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक एमएस यादव रहे। संगोष्ठी में लगभग 150 ग्राहक शामिल हुए। उपस्थित ग्राहकों को उन्होंने बैंक की जमा व ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।