हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के जिला प्रधान बने चंचल
रोहतक | हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। रोहतक ब्लॉक के राजकीय मॉडल माध्यमिक विद्यालय में जुटे प्राथमिक शिक्षकों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। चंचल कुमार को जिला प्रधान, अशोक बल्हारा, संगीता व शालू मलिक को जिला उपाध्यक्ष, राकेश मोर को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हरिओम राठी, रमेश कुमार, सतीश राठी, सुमन, मधू, कुलदीप सिंह, बबीता, धर्मबीर, संजय दांगी, दर्शन लाल मौजूद रहे।