पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • विद्यार्थियों को यौन उत्पीड़न रोकथाम के बारे बताया

विद्यार्थियों को यौन उत्पीड़न रोकथाम के बारे बताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | एमडीयू के शिक्षा विभाग में शुक्रवार को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जेंडर इन क्लासरूम विषयक विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम किया गया। एमडीयू की शोध निदेशिका ओर कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति की चेयरपर्सन प्रो. रेणु चुघ ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को यौन उत्पीड़न रोकथाम बारे जानकारी दी। प्रो. रेणु चुघ ने यौन उत्पीड़न से जुड़े अधिनियमों एवं कानूनी पहलुओं के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। विभागाध्यक्ष प्रो. जितेन्द्र कुमार ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। संचालन प्राध्यापिका डाॅ. माधुरी हुड्डा ने किया। इस अवसर पर प्रो. हेमंत लता शर्मा, प्रो. मधु गुप्ता, डाॅ. नीरू राठी, डाॅ. उमेंद्र मलिक, डाॅ. सरिता, मेनका समेत विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...