हरियाणा में गुरुनानक शाह फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग
रोहतक। गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, शिवाजी काॅलोनी के पदाधिकारी पंजाबी धार्मिक फिल्म गुरुनानक शाह फकीर को हरियाणा में रिलीज नहीं होने देेने की मांग को लेकर सीटीएम महेंद्रपाल से मिले। गुरु नानक दरबार के सचिव महेंद्र सिंह उर्फ रूबी चावला ने बताया कि 13 अप्रैल को रिलीज हो रही इस फिल्म को रोहतक या प्रदेश में नहीं लगाया जाए। इससे सिख जगत और गुरु नानक नाम लेवा संगतों की भावना आहत होगी। इस फिल्म की संवेदनशीलता को सीएम मनोहर लाल खट्टर से अवगत कराने के लिए उनके नाम का ज्ञापन सीटीएम को दिया।