पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • खरकड़ा गांव के पास वाहन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

खरकड़ा गांव के पास वाहन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम के खरकड़ा गांव के पास वाहन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई। उसकी पहचान पंजाब के शीशपाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमए के शवगृह में रखवा दिया है। खरकड़ा गांव के पास शुक्रवार देर शाम वाहन की टक्कर से सतराणा पांतड़ा खनौरी के शीशपाल की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। शीशपाल रोहतक में कम्बाइन से गेहूं कर फसल काटने के लिए आया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले करेगी। पुलिस के अनुसार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमए के शवगृह में रखवा दिया है।

खबरें और भी हैं...