पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • पीजीआई से बच्चा चोरी मामले में पानीपत की महिला पर शक

पीजीआई से बच्चा चोरी मामले में पानीपत की महिला पर शक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीआईएमएस से बच्चा चोरी मामले में पुलिस कड़ी जोड़ने में जुटी है। अब पुलिस जांच में समाने आया कि बच्चा चोरी वारदात को अंजाम देने वाली महिला पानीपत के एक गांव की है। महिला का मायका रोहतक की एक आउटर कालोनी में है। इसको लेकर पुलिस की एक टीम ने पानीपत में छापेमारी की है, लेकिन वहां पर कोई सुराग नहीं लगा। वहीं पुलिस की एक टीम ने रोहतक स्थित महिला के मायके में भी दबिश दी, लेकिन यहां पर भी परिवार का कोई सदस्य पुलिस को नहीं मिला। जिससे पूछताछ कर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में कई अहम तथ्य हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों तक जल्द ही पहुंच जाएगी।

खबरें और भी हैं...