जेएलएन में मछलियों को आटा डालने गई वृद्धा की डूबने से मौत
रोहतक | जेएलएन में मछलियों को आटे की गोलियां डालने गई एक वृद्धा अचानक नहर में गिर गई। नहर के नजदीक ही गोशाला में काम कर रहे श्रमिकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उस वक्त तक वृद्धा करीब 500 मीटर तक पानी के बहाव में बह गई। इसके बाद मामले की सूचना थाना अर्बन स्टेट पुलिस को दी गई। थाना अर्बन स्टेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आईजी दफ्तर के पास पुल पर रस्सियों से खींचकर वृद्धा के शव को नहर से बाहर निकला। आदर्श नगर की 80 वर्षीय शांति प|ी प्रेम सिंह सुबह करीब ़8 बजे घर से जेएलएन नहर में मछलियों को आटा डालने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह कई घंटे तक वापस घर नहीं लौटी। इस बीच परिजनों को सूचना मिली की शांति देवी की नहर में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद मृतका के बेटे अशोक ने पहुंचकर शांति देवी की शिनाख्त की। परिजनों का कहना है कि मछलियों को आटा डालते समय अचानक मिर्गी का दौरा आया होगा और वह नहर में गिर गई।